Jan Soochna Portal 2025: राजस्थान राज्य के अंतर्गत रहने वाले सभी नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार समय-समय पर भिन्न-भिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा सभी मुख्य सरकारी योजनाओं की जानकारी और सूचना प्रदान करने के लिए एक अनोखे पोर्टल की शुरूआत की है। इस पोर्टल का नाम राजस्थान सरकार ने जन सूचना पोर्टल रखा गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप राजस्थान राज्य के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की जानकारी बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते है।
राजस्थान राज्य सरकार द्वारा Jan soochna Portal 2025 शुरू करने के पश्चात राज्य के नागरिकों को बार बार अलग अलग सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि जन सूचना पोर्टल के माध्यम से आप सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है और साथ ही सभी सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन भी कर सकते है।
यदि राज्य का कोई नागरिक राजस्थान राज्य के अंतर्गत संचालित किसी सरकारी योजना की जानकारी या किसी सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते है तो आपको जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jansoochna.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
Jan Soochna Portal 2025
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान के द्वारा जन सूचना पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। इस पोर्टल के अंतर्गत दी जानें वाली संपूर्ण सूचनाएं और जानकारी राजस्थान राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। जन सूचना पोर्टल के शुरू होने से पहले यदि राजस्थान में रहने वाले नागरिक को सरकारी योजनाओं या किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार 2005 अधिनियम की धारा-4 (2) के अनुसार लेटर पत्र देना होता था और 4 महीनों मतलब की 120 दिनों के अंदर अंदर सूचना को अपडेट करना होता था।
लेकिन अब राजस्थान राज्य के अंतर्गत जन सूचना पोर्टल के शुरू होने से राज्य के प्रत्येक नागरिक घर बैठे सभी सरकारी योजनाओं और किसी भी प्रकार की सूचना पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल के अंतर्गत लगभग कई विभागों की भिन्न-भिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। यदि राज्य में रहने वाले नागरिक जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है या किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो अंत तक बने रहे।
जन सूचना पोर्टल के बारे में मुख्य जानकारी
पोर्टल का नाम | Jan Soochna Portal |
किसके द्वारा लॉन्च किया गया | मुख्यमंत्री अशोक गहतोल जी के द्वारा |
राज्य का नाम | राजस्थान राज्य |
विभाग का नाम | सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान |
लॉन्च करने की तिथि | 13 सितम्बर 2019 |
पोर्टल का प्रकार | राज्य सरकार की सरकारी योजनाएं |
सूचना प्राप्त और आवेदन करने की प्रकिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ |
Jan Soochna Portal का मुख्य उद्देश्य
राजस्थान राज्य के अंतर्गत रहने वाले सभी सदस्यों को घर बैठे किसी भी प्रकार की जानकारी या सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन करने में होने वाली समस्या को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ने जन सूचना पोर्टल को शुरू किया है। इस पोर्टल के शुरू होने से पहले राज्य के नागरिकों को किसी भी प्रकार की जानकारी और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जन सूचना पोर्टल शुरू होने से नागरिकों का समय और पैसे दोनों की बचत होगी। Jan Soochna Portal शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
जन सूचना पोर्टल 2025 के लाभ
- राजस्थान राज्य के अंतर्गत रहने वाले सभी नागरिक जन सूचना पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते है।
- इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक सभी मुख्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है। जो की पहले RTI के माध्यम से मिलती थी।
- इस पोर्टल के शुरू होने से भरष्टाचार भी कम होगा और जानकारी प्राप्त करने में लगने वाला समय और पैसा दोनों की बचत भी होगी।
- जन सूचना पोर्टल राजस्थान राज्य के अंतर्गत रहने वाले सभी सदस्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोर्टल है।
जन सूचना मोबाइल ऐप के लाभ एवं विशेषताएं
- जन सूचना मोबाइल ऐप को प्ले स्टोर पर 2019 में लॉन्च कर दिया था और इस ऐप को प्रयोग करना भी बड़ा आसान है। साथ ही आपको बता दे कि जन सूचना पोर्टल ऐप की भाषा को बड़ी आसान बनाया गया है।
- जन सूचना मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभार्थी कई प्रकार की मुख्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है। (जैसे की मनरेगा योजना, किसान कर्ज माफी योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना आदि)
- सरकारी योजनाओं की जानकारी के अंतर्गत जन सूचना मोबाइल ऐप लाभार्थी योजनाओं की पात्रता, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति चेक, आवेदन आदि कर सकते है।
- इस ऐप के माध्यम से आप राशन कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है और आप अपने एरिया के अनुसार योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।
- जन सूचना पोर्टल मोबाइल ऐप का लाभ राजस्थान राज्य में रहने वाले प्रत्येक नागरिक उठा सकते है।
Jan Soochna Portal से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
- जन सूचना पोर्टल के माध्यम से आप सरकार द्वारा संचालित मुख्य सरकारी योजनाओं की जानकारी बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते है।
- इसके अलावा आप योजनाओं से जुड़ी जानकारी जन सूचना मोबाइल ऐप और ई-मित्र प्लस मशीन के द्वारा भी प्राप्त कर सकते है।
- सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4(2) के अंतर्गत जन सूचना पोर्टल को संचालित किया जाता है।
- जन सूचना पोर्टल पर जानकारी प्राप्त करने के लिए आपके पास SSO ID का होना आवश्यकता नहीं है। आप बिना एसएसओ आईडी के जन सूचना पोर्टल पर जानकारी और सूचना प्राप्त कर सकते है।
- जन सूचना पोर्टल का टोल फ्री नंबर 18001806127 है। इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके आप जन सूचना पोर्टल से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- जन सूचना पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक ग्राम पंचायत से लेकर के जिला स्तर तक की जानकारी और सूचनाएं प्राप्त कर सकते है।
- यदि आप जन सूचना पोर्टल के माध्यम से ई-मित्र की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको किसी भी प्रकार का भुगतान/शुल्क जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है।
Jan Soochna Portal 2025 में सरकारी योजनाओं की सूची देखने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत सरकारी योजनाओं की लिस्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको योजना ऑप्शन दिखाई देगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करें के पश्चात अगले पेज पर आपके सामने सभी सरकारी योजनाओं की लिस्ट खुलकर के आ जाएगी।
- इस तरीके से आप राज्य के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी योजनाओं की सूची देख सकते है।
राजस्थान जन सूचना पोर्टल की योजनाओं की सूची
- कोविड-19 सहायता राशि योजना: यह योजना कोविड-19 के समय मदद देने के लिए बनाई गई थी।
- ई-पंचायत: यह योजना गांवों में पंचायत से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन बनाने के लिए है।
- मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना: इस योजना के तहत लोगों को मुफ्त दवाइयां और स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाती है।
- महात्मा गांधी नरेगा श्रमिक जानकारी: यह योजना मजदूरों के बारे में जानकारी देने के लिए है।
- शौचालय लाभार्थी योजना: इस योजना के तहत शौचालय बनाने के लिए मदद दी जाती है।
- राशन कार्ड योजना: इस योजना में गरीब परिवारों को सस्ता राशन देने का काम किया जाता है।
- किसान कर्ज माफी योजना: इस योजना में किसानों के कर्ज माफ किए जाते हैं।
- आयुष्मान भारत योजना: इस योजना के तहत गरीबों को स्वास्थ्य बीमा मिलता है।
- सूचना का अधिकार (RTI): इसके तहत लोग सरकारी कामकाज के बारे में जानकारी मांग सकते हैं।
- किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP): इस योजना के तहत सरकार किसानों से अनाज खरीदने के लिए एक तय की गई कीमत देती है।
- शाला दर्पण: यह योजना स्कूलों की जानकारी देने के लिए है, जैसे उनकी सुविधाएं और परिणाम।
- विशेष रूप से सक्षम व्यक्ति की जानकारी: इसमें दिव्यांग व्यक्तियों के लिए मदद की योजनाएं हैं।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: इस योजना के तहत बुजुर्गों और जरूरतमंदों को पेंशन दी जाती है।
- पालनहार योजना: यह योजना बच्चों की देखभाल और शिक्षा के लिए है, जिनके माता-पिता नहीं हैं।
- ई-मित्र कियोस्क: यह एक प्रकार का ऑनलाइन सेंटर है, जहां लोग सरकारी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
- गिरदावरी की नकल: यह किसानों को अपनी ज़मीन की रिकॉर्ड जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देती है।
- वन अधिकार कानून (FRA): यह योजना जंगलों से जुड़ी हुई है और आदिवासी लोगों के अधिकारों की रक्षा करती है।
- बिजली उपभोक्ता जानकारी: इसमें लोग अपनी बिजली बिल और कनेक्शन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- छात्रवृत्ति योजना: इस योजना के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिलती है।
- श्रमिक कार्डधारक जानकारी: यह योजना मजदूरों को उनके काम और कार्ड से जुड़ी जानकारी देती है।
- खनन और खनिज विकास योजना: इसमें खनिजों से जुड़ी जानकारी और योजनाएं हैं।
- स्कूल शिक्षा विभाग: यह योजना बच्चों की शिक्षा और स्कूलों से संबंधित जानकारी देती है।
- जन-आधार योजना: इसमें लोगों के आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
- सामाजिक सुरक्षा छात्रवृत्ति: इसमें गरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना: यह योजना किसानों को उनकी फसलों के लिए आर्थिक मदद देती है।
- प्रशासनिक सुधार विभाग: यह योजना सरकारी कामकाज को बेहतर बनाने के लिए है।
- राजस्व विभाग: इसमें ज़मीन, संपत्ति और टैक्स से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
- नगरीय विकास विभाग: इसमें शहरों और कस्बों के विकास से जुड़ी योजनाएं हैं।
- राजस्थान पुलिस: यह योजना पुलिस विभाग से जुड़ी जानकारी और सेवाएं देती है।
- पशुपालन विभाग: यह योजना गाय, बकरी और अन्य जानवरों की देखभाल से जुड़ी है।
Jan Soochna Portal पर सरकारी योजनाओं की पात्रता जानने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल पर सरकारी योजनाओं की पात्रता देखने के लिए आपको जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्यपेज पर आपको योजना की पात्रता वाला लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी सरकारी योजनाओं की लिस्ट खुलकर के आ जाएगी।
- आपको अपनी आवश्यकता अनुसार सरकारी योजना का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आपने जिस भी योजना का चुनाव किया है, उस सरकारी योजना की पात्रता मानदंड आपके सामने खुलकर के आ जाएगी।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल पर सरकारी योजनाओं की पात्रता मानदंड को देख सकते है।
Jan Soochna Portal 2025 में आवेदन करने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल पर आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको जन सूचना पोर्टल की वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको स्कीम्स/सर्विसेस के ऑप्शन पर क्लिक करके सेक्शन में जाना होगा।
- स्कीम्स/सर्विसेस सेक्शन में जाने के पश्चात आपको वहां पर उस सर्विस का चयन करना है जिसमें आप आवेदन करना चाहते है।
- उसके बाद आपके सामने चयन की हुई सर्विस का आवेदन फॉर्म खुलकर के आ जाएगा। आपको उस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- जानकारी भरने के साथ साथ आपको सर्विस से जुड़े सभी मतवपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड भी करना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद अंत में आपको सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
Jan Soochna Portal को सब्सक्राइब करने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल को सब्सक्राइब करने के लिए सर्वप्रथम आपको जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको सब्सक्राइब नाउ का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने खुलकर के एक फॉर्म आ जाएगा।
- फॉर्म के अंतर्गत पूछी गई जानकारी सही से भरने के पश्चात आपको सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल को सब्सक्राइब कर सकते है।
Jan Soochna Portal 2025 Complaint Registration करने की प्रकिया
- जन सूचना पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले Jan Soochna Portal की Official Website पर जाना होगा।
- Official Website के Home Page पर आपको शिकायत /समस्या दर्ज करने वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल का होम पेज खुलकर के आ जायेगा।
- राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने बाद आपके सामने जन सूचना पोर्टल शिकायत फॉर्म खुलकर के आ जाएगा। आपको शिकायत फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- शिकायत फॉर्म भरते समय आपको अपनी जो भी शिकायत है वो भी शिकायत फॉर्म में भरनी होगी और मांगें गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- शिकायत फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने में बाद आपको अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।
Jan Soochna Portal Complaint Status चेक करने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल पर शिकायत की स्थिति देखने के लिए आपको सर्वप्रथम Jan Soochna Portal की Official Website पर जाना होगा।
- Official Website के Home Page पर आपको फाइल ए कंप्लेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको व्यू ग्रीवेंस स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको पूछी गई जानकारी भरने के बाद व्यू वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। (जैसे की – ग्रीवेंस आईडी, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड आदि)
- उसके बाद अगले पेज पर ग्रीवेंस स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल पर शिकायत की स्थिति देख सकते है।
Jan Soochna Portal 2025 पर विभाग की सूची देखने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल पर विभाग की सूची देखने के लिए आपको जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको डिपार्टमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने सभी विभागों की लिस्ट खुलकर के आ जाएगी।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल पर विभाग की सूची देख सकते है।
Jan Soochna Portal पर सहायता केंद्र की जानकारी देखनें की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल पर सहायता केंद्र की जानकारी देखनें के लिए आपको जन सूचना पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको हेल्प डेस्क वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने सहायता केंद्र से जुड़ी संपूर्ण जानकारी खुलकर के आ जाएगी।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल पर सहायता केंद्र की जानकारी देख सकते है।
Jan Soochna Portal App Download करने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- गूगल प्ले स्टोर के होम पेज पर आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करके जन सूचना पोर्टल दर्ज करके सर्च करना होगा।
- सर्च करने के बाद आपके सामने कई प्रकार के ऐप खुलकर के आ जाएंगे। आपको उनमें से सबसे उप्पर वाले ऐप पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने ऐप की जानकारी दिखाई देने लग जाएगी।
- ऐप जानकारी वाले पेज पर आपको इंस्टॉल वाला ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के पश्चात आपके मोबाइल फोन में जन सूचना पोर्टल ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल ऐप डाउनलोड कर सकते है।
Jan Soochna Portal सर्कुलर डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल पर सर्कुलर डाउनलोड करने के लिए आपको शुरुआत में जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको सर्कुलर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने सर्कुलर से जुड़ी संपूर्ण सूची खुलकर के आ जाएगी।
- आपके आवश्यकता अनुसार सूची में से सर्कुलर का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने चयन की हुई सर्कुलर पीडीएफ फाइल में खुलकर के आ जाएगी।
- उसके बाद आपको उसी पीडीएफ फाइल में डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आपको उस पीडीएफ को डाउनलोड कर लेना है।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल पर सर्कुलर डाउनलोड कर सकते है।
Jan Soochna Portal फीडबैक देने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल फीडबैक देने के लिए आपको शुरुआत में जन सूचना पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर आपको फीडबैक वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने बाद आपके सामने फीडबैक वाला फॉर्म खुलकर के आ जाएगा।
- जन सूचना पोर्टल फीबबैक फॉर्म के अंतर्गत पूछी गई संपूर्ण जानकारी आपको अच्छे से भरनी होगी। (जैसे की नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि)
- फीडबैक फॉर्म भरने के बाद आपको अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल फीडबैक दे सकते है।
Jan Soochna Portal पर स्कीम वाइज नोडल ऑफिसर लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल पर स्कीम वाइज नोडल ऑफिसर लिस्ट देखने के लिए आपको राज्य सरकार द्वारा संचालित जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्यपेज पर आपको हेल्प डेस्क का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने स्कीम के नोडल ऑफिसर की लिस्ट खुलकर के आ जाएगी।
- आपको अपने आवश्यकता अनुसार लिस्ट पर क्लिक करके स्कीम के नोडल ऑफिसर की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल पर स्कीम वाइज नोडल ऑफिसर लिस्ट देख सकते है।
Jan Soochna Portal पर लाभार्थियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल पर लाभार्थियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक साइट के होम पेज पर आपको क्लिक हियर फॉर स्कीम्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने सभी सरकारी योजनाओं की लिस्ट खुलकर के आ जाएगी।
- उनमें से आप जिस भी सरकारी योजना की लाभार्थियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने उस योजना से जुड़े जानकारी दिखाई देने लग जाएगी।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल पर लाभार्थियों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Jan Soochna Portal 2025 पर सरकारी योजनाओं की पहुंच देखने की प्रक्रिया
- जन सूचना पोर्टल पर सरकारी योजनाओं की पहुंच देखने के लिए सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको योजनाओं की पहुंच वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर उसके बाद आपके सामने सरकारी योजनाओं की पहुंच खुलकर के आ जाएगी।
- इस तरीके से आप जन सूचना पोर्टल पर सरकारी योजनाओं की पहुंच देख सकते है।
Contact Us – Jan Soochna Portal
यदि आप राजस्थान राज्य के अंतर्गत रहने वाले नागरिक है और आप जन सूचना पोर्टल से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है या किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राप्त करना चाहते है तो आपको नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या ईमेल आईडी पर मेल करके प्राप्त कर सकते है। जन सूचना पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी आपको नीचे प्रदान की गई है–
Helpline Number | 18001806127 |
Email ID | ● jansoochna@rajasthan.gov.in &
● rksharma@rajasthan.gov.in |